मोदी सरकार 2.0 का पहला साल के ऐतिहासिक निर्णय

गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार 2.0 का पहला साल के ऐतिहासिक निर्णय ऐतिहासिक कार्य की प्रमुख उपलब्धियां का पत्रक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रिंकू सोनी के द्वारा डेहरी बाजार दुकानदारों के बीच वितरण किया गया रिंकू सोनी ने वितरण के दौरान बताया कि भाजपा के द्वारा आत्मनिर्भर भारत कोविड-19 संकट और प्रबंधन एम एस एम ई को भारी राहत संरचनात्मक सुधार आदि पर दुकानदारों को बताते हुए ऐतिहासिक निर्णय अनुच्छेद 370 नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त
तीन तलाक करतारपुर गलियारा राष्ट्र को समर्पित बोडो समझौता आदि विषयों पर चर्चा करते हुए पत्रक का वितरण किए इस वितरण में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश कश्यप वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक विशाल सिंह भाजपा नेता मिथिलेश कुमार सिंह , विशाल कुमार ,मुकेश यादव, विक्रम कुमार उर्फ बबलू जी डिश वाले ,भाजपा पूर्व नगर महामंत्री अशोक सोनी, आदि उपस्थित थे लोगों में वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोविड-19 पर भी विशेष रुप से मार्क्स सैनिटाइजर सामाजिक दूरी के विषय में भी दुकानदारों से चर्चा किए एवं दुकानदारों को बताएं अपने दुकान को चलाने के दौरान ग्राहकों की सुरक्षा के साथ-साथ अपनी सुरक्षा महत्वपूर्ण है इसलिए सदा दूरी बनाकर ही कार्य को करें ताकि आप एवं आपके परिवार एवं समाज पूरी तरह सुरक्षित रहें |
जयप्रकाश कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार का 2.0 का पहला वर्ष बहुत ही प्रभावशाली और चुनौतीपूर्ण रहा है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के सुरक्षा कवच और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना के बाद भारत निश्चित ही इस कठिन समय से बाहर आ जाएगा साथ ही देश में सहकारी संघवाद के बेहतरीन उदाहरण को क्रियान्वित होते हुए भी देखा है लेकिन अब हमें बगैर चुके प्रत्येक नागरिक को उसके द्वारा इस कठिन स्थिति को समझने और सर्वोत्तम आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए धन्यवाद देना है आने वाले दिनों में यह देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार हैl