शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को जेल |

कमलेस कुमार मिश्रा
डेहरी /रोहतास
शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को भेजा जेल, डेहरी डालमियानगर
 थाना क्षेत्र के पानी टंकी मुहल्ला से शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने पकड़ कर हवालात भेज दिया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि उक्त मुहल्ले का शशि कुमार शराब के नशे में मुहल्ले वासियों को गालियां दे रहा था। जिसके बाद मुहल्ले द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब के नशे में धुत युवक को पकड़ कर थाना लाने के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच के बाद मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।