गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
ट्रैफिक नियम नहीं मानने वाले लोगों पर फाइन। डेहरी डालमियानगर लॉकडाउन में जहां एक ओर सब कुछ बंद है। हर किसी का बिजनेस एवं दुकान बंद पड़ा है। वहीं डेहरी थाना में छप्पर फाड़ कर कमाई हो रही है। लॉकडाउन के पहले फेज से ही अब तक लाखो रुपए फाइन वसूला गया । 22 मार्च से देशभर में लॉकडाउन किया गया है। पहला फेज 14 अप्रैल को खत्म हो चुका है। लॉकडाउन के दूसरे फेज की घोषणा भी हो चुकी है। पहला फेज अर्थात 21 दिन की तालाबंदी में ही डेहरी शहर के लोगों ने डेहरी थाना को मालामाल कर दिया है। यहां दूसरे फेज में भी धनवर्षा शुरू हो चु़की है।
अब तक करीब करीब लाखो रुपए का चालान कट चुका है। दरअसल, बिएमपी क्यू आर टी पुलिस एवं डेहरी पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का पालन व हैलमेट नहीं पहनने वालों पर सख्ती के साथ पेश आ रही है। बगैर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस के बगैर किसी काम से निकलने वाले लोगों का चालान काटा जा रहा है। फिर भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
22 मार्च से 3 मई तक 1070 लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते पाए गए। इनमें ज्यादातर बिना हेलमेट वाले और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के हैं। वहीं बगैर सिट बेल्ट के भी कई लोग पकड़े जा रहे हैं। पुलिस वाले बार-बार हाथ जोड़-जोड़ कर पब्लिक से नियमों को मानने का निवेदन भी कर रहे हैं। फिर भी लाख प्रयास के बावजूद भी डेहरी में शत प्रतिशत लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है। रोड खाली होने के कारण कई ऐसे बाइक सवार हैं जो नियमों की अनदेखी कर फर्राटे से गाड़ियां दौड़ा रहे होते हैं। ऐसे लोगों को पकड़ कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उनकी बाइक जब्त की जा रही है।
मोटरसाइकिल का मूवमेंट ज्यादा
रोड पर दो पहिया वाहनों का मूवमेंट ज्यादा है। फोर व्हीलर जो भी दिख रहे हैं वे या तो प्रशासन के होते या इमरजेंसी ड्यूटी या फिर मेडिकल स्टाफ के होते हैं। इनमें भी कई ऐसे जो बगैर सीट बेल्ट के ही रोड पर गाड़ी चला रहे हैं। इनको भी चालान किया जा रहा है। वहीं, टू व्हीलर में ऐसे लोगों की संख्या अधिक है जो या तो व्यापारी हैं या फिर कस्टमर।
डेहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार से मिले डाटा के अनुसार, बगैर हैलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाने वालों से सबसे ज्यादा फाइन वसूला गया है। पुलिस ने 1070 दोपहिया वाहन चालकों को बगैर हैलमेट लाइसेंस के पकड़ा। इनसे लाखो रुपए फाइन वसूला गया है।साथ ही तीन और चार पहिया वाहनों पर भी सख्ती दिखाई गई।
पुलिस से हो रही नोकझोंक
नियमों का उल्लंघन करने वालों में कई ऐसे भी हैं जो पुलिस से ही उलझ जाते हैं। ऐसे लोग अपनी पहचान का धौंस दिखाते हुए पुलिस पर रौब जमाने का भी प्रयास करते हैं। लेकिन सख्त पुलिस पर इसका कोई असर नही पड़ता। डेहरी थाना चौक, स्टेशन रोड, अम्बेडकर चौक, तारबंगला चौक समेत अन्य चौराहों पर ऐसी परिस्थिति देखने को ज्यादा मिल रही है।
रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह का सख्त आदेश है। निमय तोड़ने वालों को किसी भी हाल में छोड़ना नहीं है। वैसे भी लॉकडाउन में लोगों को अपने घर में रहने की जरूरत है। अगर रोड पर निकल रहे हैं तो पूरे नियम को फॉलो करते हुए। क्यों रोड पर आए, इसका भी सबूत के साथ जवाब होना जरूरी है।