तूफान ने मचाया तबाही |

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
आंधी तूफान ने मचाया तबाही, कई लोग घर से बेघर, विद्युत आपूर्ति सेवा ठप, डेहरी डालमियानगर रविवार की देर रात अचानक आंधी तूफान ने मचाई तबाही आंधी के साथ तेज बारिश के चलते लोग अपने अपने घरो में कैद रहे | तेज तूफान से कई लोग का आशियाना उजड़ गया विद्युत आपूर्ति सेवा ठप  हो गई कई झुग्गी झोपड़ियों पर पेड़ गिर जाने के कारण कई लोग घर से बेघर हो गए मथुरापुर कॉलोनी ईएसआई अस्पताल रतु बिघा स्टेशन रोड डेहरी बजार वही गाँव मे भी स्थित झोपड़ी माला मोहल्ले में आंधी तूफान की तबाही से लोग परेशान हैं रात भर अंधेरे में शहर वासियों को बिताना पड़ा विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत सेवा बहाल करने में जुटे हैं मथुरापुर कॉलोनी में टेंपू पर पेड़ गिर जाने के कारण टेंपू मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।