ट्रेनों में टीटीई कोरोना के सुरक्षा उपकरणों से लैस होंगे।

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास
रेलवे ने 1जून से 200 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, इन ट्रेनों में चलने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया है। जिसमें टीटीई को कोट - टाई पहनने की जरूरत नहीं। फेस शील्ड और हैंडग्लब्स के साथ साथ टिकट चेक करने के लिए मैग्निफाईंग ग्लास को अनिवार्य कर दिया है।ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डी पी यादव ने दो दिन पूर्व ही रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक, प्रधान वाणिज्य प्रबंधक तथा डीडीयू रेल मंडल के  रेल प्रबंधक एंव वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिखकर मांग की थी कि इन प्रस्तावित स्पेशल ट्रेनों में टीटीई को भेजने से पहले कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के सभी  जरूरी सुरक्षा  के उपकरणों से लैस किया जाय। रेल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए  इस संदर्भ में नये आदेश निर्गत कर दिए।
पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के प्रधान वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ प्रभाकर ने अपने आदेश संख्या ईसीआर /सीआरएम /टीसी /2020 दिनांक 29.05.20 में कहा है कि 1जून से प्रस्तावित स्पेशल ट्रेनों में अब टीटीई को कोट टाई पहनने की आवश्यकता नहीं। बल्कि संक्रमण से बचने के लिए उन्हें फेस शील्ड, मास्क हैंडग्लब्स, हेडकवर पहनना होगा। इनके पास साबुन और सैनेटाईजर भी रहेंगे। टिकट हाथ से ना पकडने पडें, इसके लिए टीटीई को मैग्निफाईंग ग्लास दिए जाएंगे और वे दूर से ही टिकट की जानकारियां देख सकेंगे।
रेल प्रशासन के इस नये आदेश का स्वागत करते हुए ईसीआरकेयू के केन्द्रीय उपाध्यक्ष डी पी यादव ने कहा कि कोरोना वायरस के इस वैश्विक महामारी के बीच सतर्कता तथा सुरक्षा के उच्च मापदंडों का पालन करते हुए  ही स्पेशल ट्रेनों में टीटीई अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा पाऐगे। रेल प्रशासन की इस फैसले का स्वागत करने वालों में ईसीआरकेयू डीडीयू शाखा सचिव श्री राम सिंह, अध्यक्ष मनदीप कुमार, डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह। सहायक सचिव दिनेश प्रसाद, पूर्व केन्द्रीय नेता रमेश चन्द्रा, विजय बहादुर सिंह, प्रमोद कुमार यादव, अमरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार आदि शामिल हैं