अधिकारियों ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण

कमलेस कुमार
डेहरी। रोहतास
थाना क्षेत्र के जीटी रोड पाली पुल पर बनाए गए चेक पोस्ट के बावजूद अवैद्ध बालू लदे वाहनों के परिचालन की सूचना पर बुधवार को एसडीएम व एएसपी ने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान खनन विभाग की उपस्थिति में ओवरलोडेड बालू लदे चार ट्रकों को जब्त किया गया। चेक पोस्ट पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा को पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने अविलंब दुरुस्त करा अपने मोबाइल से कनेक्ट कर आया ताकि चेक पोस्ट की सभी गतिविधियां अधिकारियों को मिलती रहे। एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव ने कहा कि अवैध व ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए डीएम के निर्देश पर पाली पुल पर चेक पोस्ट बनाया गया है। जहां तीन शिफ्ट में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। ऐसे में तैनात दंडाधिकारी व पुलिस बल यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परिस्थिति में अवैध व ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों का परिचालन नहीं हो सके। एएसपी संजय कुमार ने कहा कि अवैध व ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी। किसी भी परिस्थिति में चेक पोस्ट पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने इस दौरान ओवरलोडेड बालू लदे चार ट्रकों को जप्त कर खनन विभाग को कार्रवाई हेतु भेज दिया है।