गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेगा अभिनव कला संगम। डेहरी डालमियानगर
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण देशभर में जारी लॉक डाउन में गरीब कलाकारों की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। ऐसे में राज्य सरकार कला संस्कृति विभाग के माध्यम से राज्य के गरीब कलाकारों को चिन्हित कर उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं। उक्त बातें अभिनव कला संगम द्वारा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से आयोजित परिचर्चा में सदस्यों ने एक राय से कहीं। संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर रणधीर सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉलिंग परिचर्चा में कही। महासचिव कौशलेंद्र कुशवाहा ने कहा कि देश संकट की स्थिति से गुजर रहा है। ऐसे में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं है। तथा कला के माध्यम से परिवार का जीविका पार्जन चलाने वाले कलाकार लॉक डाउन में आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। इसके लिए राज्य व केंद्र सरकार को पत्राचार करने का निर्णय लिया गया है। संस्थापक सलाहकार रामकृष्ण उर्फ बड़कू शर्मा ने कहा कि कठिन परिस्थितियों से जूझ कर साहित्य संगीत कला व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने का नाम ही अभिनव कला संगम है। ऐसे में संस्था द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करना चाहिए। जिस पर सभी सदस्यों ने एक राय से कोरोना योद्धाओं को संस्था द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया। संस्था के कई सदस्यों ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों चिकित्सा अधिकारियों व कर्मियों तथा मीडिया कर्मियों को दूरभाष पर साहसिक बधाई देते हुए यह आश्वासन भी दिया कि समाज व राष्ट्रहित के लिए जब भी आवश्यकता होगी, अभिनव कला संगम के सदस्य तैयार हैं। वह अपनी सेवा दे सकते हैं। यदि जिला प्रशासन चाहे तो अभिनव कला संगम के कलाकार कला के माध्यम से कोरोना संक्रमण रोकने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। परिचर्चा में निर्णय लिया गया की संस्था के सभी सदस्य अपने अपने माध्यम से कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर सोशल मीडिया व अलग अलग तरीके से अभियान चलाएंगे। तथा लोगों से सोशल डिस्टेंस का पालन करने, लॉक डाउन का अनुपालन करने का आग्रह करेंगे। परिचर्चा में सचिव कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार नीरज, अंकेक्षक शशि श्रीवास्तव, शशि भूषण वर्मा, संजय यादव, कुंदन सिंह, कृष्णा यादव, संतोष चंद्रवंशी, शंभू गुप्ता, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, रवि शेखर, मुन्ना सिंह, अब्दुल्ला खान, बबलू तिवारी, मनोज चौरसिया, मुकुल मणि, प्रशांत वर्मा, राज यादव, सुशील कुमार, विमल मौर्य समेत अन्य शामिल रहे।
