गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास
शहर के सबसे प्रतिष्ठित होटल बुद्धा विहार पाली रोड में में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । जिसके कारण वहां थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल सा बन गया और लोगो की भीड़ जमा हो गई । आग लगने के कारण पूरे होटल में धुआं सा भर गया जिससे होटल में चारो तरफ अंधेरा हो गया । हालांकि आग पर तुरंत ही काबू भी पा लिया गया । आग लगने की सूचना पाकर मौके पर अग्निशामक दस्ता व पुलिस भी पहुंच गई । आग रिसेप्शन काउंटर पर शार्ट सर्किट के कारण लगी थी उस वक्त रिसेप्शन काउंटर पर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था । सभी स्टाफ भोजन के लिए उपरी तल्ले पर गए थे । आग लगने के करना रिसेप्शन काउंटर को हानि पहुंचा है । काउंटर के फर्नीचर व सोफे जल गए ।वहां लगे सिसे चटक कर जमीन पर गिर गए । होटल मालिक फतेह बहादुर सिंह ने इस संबंध में बताया कि लॉक डाउन के कारण अभी होटल बंद है
। आग के कारण रिसेप्शन व मैरिज हॉल को हानि पहुंची है । धुआ के कारण ऊपरी मंजिल तक दीवार पर कालापन सा आ गया है । करीब लाखो की हानि हुई है ।
