गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/ रोहतास
कोरोना संक्रमण को लेकर देशभर में जारी लॉक डाउन के बीच गुरुवार को पंजाब से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से डेहरी स्टेशन पर शाहाबाद क्षेत्र के कुल 118 प्रवासी मजदूर उतरे। जहां से अलग-अलग बसों के द्वारा प्रशासन ने सभी प्रवासी मजदूरों को उनके अनुमंडल मुख्यालय भेजा गया। इस दौरान सभी मजदूरों का स्क्रीनिंग किया गया तथा बारी-बारी से प्रत्येक मजदूरों को पानी का बोतल दे कर भेजा गया। बताते चलें कि पंजाब में शाहाबाद के विभिन्न जिलों के लोग नौकरी करते हैं। जहां लॉक डाउन में वहां फंसे थे। परिवहन आयुक्त के अनुरोध पर रेलवे ने जालंधर एक्सप्रेस श्रमिक स्पेशल ट्रेन के डेहरी स्टेशन पर ठहराव की अनुमति दी थी। बुधवार की देर रात इसकी जानकारी अनुमंडल प्रशासन को मिली थी। गुरुवार को पुलिस प्रशासनिक व नगर परिषद के अधिकारियों ने ट्रेन आने के पूर्व स्टेशन का निरीक्षण कर पूरे स्टेशन परिसर को सैनिटाइज कराया। तथा अनुमंडल स्वास्थ्य विभाग की टीम की तैनाती अलग-अलग अनुमंडल के लिए टेबल सिस्टम से की गई। रेलवे प्लेटफार्म की सुरक्षा की जिम्मेवारी जीआरपी व आरपीएफ को दी गई थी। जबकि प्लेटफॉर्म के बाहरी हिस्से में सुरक्षा की जिम्मेवारी डेहरी, अकोढ़ी गोला, दरिहट थानाध्यक्षों को दी गई थी। ट्रेन से उतर कर जाने वाले सारे रास्तों को सील किया गया था। वहीं एसडीएम ने ट्रेन आने के पूर्व सभी अधिकारियों पुलिसकर्मियों व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ब्रीथिंग कर उन्हें अच्छी तरह से समझाया। जैसे ही 3 बजकर 40 मिनट पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन स्टेशन पहुंची, की पहले से तैनात अधिकारियों व कर्मियों ने कर्मियों ने प्रवासी मजदूरों को बारी-बारी से रेलवे के मुख्य द्वार तक ले गए। जहां सासाराम, बिक्रमगंज व डेहरी अनुमंडल के लिए लगे स्क्रीनिंग टेबल के समीप प्रवासी मजदूरों को सोशल डिस्टेंस के तहत बारी बारी से स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग उपरांत प्रत्येक प्रवासी मजदूरों को नगर परिषद द्वारा हाथों में पानी की बोतले दी जा रही थी। यात्री राजवंत सिंह, सुरेश पांडे, कमला प्रसाद आदि का कहना था कि रेलवे द्वारा दिए गए टिकट पर भले ही 600 रुपए अंकित है। किंतु उनसे रेलवे द्वारा एक भी रुपया नहीं लिया गया है और ना ही ट्रेन में किसी तरह की कोई परेशानी उठानी पड़ी हैं। सुरक्षा में लगे एएसपी संजय कुमार, नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, अकोढ़ी गोला थानाध्यक्ष अनिल कुमार, दरिहट थानाध्यक्ष तीला उरांव, एएसडीएम विवेक चंद पटेल, निबंधन पदाधिकारी योगेश त्रिपाठी, डेहरी बीडीओ अरुण कुमार, सीओ मोहम्मद शाहिद, नप ईओ सुशील कुमार, सिटी मैनेजर मनोज भारती व डॉक्टर अनुज चौधरी ने सभी मजदूरों को सम्मान पूर्वक अलग-अलग वाहनों में बैठाया। तथा उन्हें कई जानकारी देते हुए उन्हें अनुमंडल मुख्यालय के लिए रवाना किया। एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव ने बताया कि श्रमिक के स्पेशल ट्रेन के द्वारा पंजाब के जालंधर से शाहाबाद के कुल 112 व औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के 6 प्रवासी मजदूर स्पेशल ट्रेन से आए हैं। जिसमें डेहरी के 5, सासाराम अनुमंडल के 23, कैमूर जिला के 11, बिक्रमगंज अनुमंडल के 27, भोजपुर जिला के 24, बक्सर जिला के 19 प्रवासी मजदूर शामिल है। इन सभी का स्क्रीनिंग करा क्वॉरेंटाइन सेंटर हेतु संबंधित मुख्यालय भेज दिया गया है।