N M C H में दो कर्मी भी हुए कोरोना संक्रमित |

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहताश
नारायण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल जमुहार स्थित  वैश्विक महामारी कोरोना से संघर्ष कर रहे जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान नारायण चिकित्सा महाविद्यालय के दो कर्मचारी भी आज कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए ।32 सैंपल की जांच के रिपोर्ट में एनएमसीएच की एक नर्सिंग स्टाफ एवं एक  टेक्नीशियन कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही रोहतास में कोरोना संक्रमण से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है ।हालांकि अभी 70 सैंपल की जांच चल रही है जिसकी रिपोर्ट देर रात तक आने की संभावना है। इसी बीच रोहतास के जिलाधिकारी के निर्देश पर नारायण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में इलाज रत 28 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 5 को मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है। दोनों संक्रमित में से एक महिला एवं एक पुरुष कर्मचारी बताए गए |सूत्रो की  माने तो नारायण चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के और भी कर्मचारी को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने की असंका जताई जा रही है |
दोनों संक्रमित में से एक महिला एवं एक पुरुष कर्मचारी हैं
 आज शाम हुई जांच में एक छ वर्षीय बालक कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है।इसे लेकर आज कुल तीन रिपोर्ट में पौजीटीव के रूप में पुष्टि की गई है।
 जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर चौंतीस हो गई है।102 सैंपल की जांच में से अबतक केवल 66 की जांच की जा सकी है। इसके अलावा लगभग दो सौ से अधिक सैंपल की जांच होनी बाकी है।