डीडीटी दवा छिडकाव में लापरवाही |

कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी /रोहतास
आधे अधुरे वार्डो मे हो रहे डीडीटी दवा छिडकाव, नगर परिषद का लापरवाही, लोगों मे आक्रोश व्याप्त, डीडीटी दवा के छिड़काव ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग डालमियानगर - डेहरी नगर परिषद के द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में वार्ड पार्षदों के जीमें गली गली में डीडीटी दवा का छिड़काव आधे अधूरे वार्डों में की जा रही है जिसे लेकर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है बताते चलें कि वार्ड संख्या 1,2,3, 4 5, 7, 8, जिसे 39 वार्डों में नगर परिषद के द्वारा डीडीटी छिड़काव का जिम्मा वार्ड पार्षदों को दिया गया है लेकिन गली मोहल्ले में डीडीटी दवा का छिड़काव सही ढंग से नहीं किया जा रहा है जिसे वाड वासियों में वार्ड पार्षदों के ढुलमुल रवैया के से आक्रोश है । डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में गली नाली में डीडीटी दवा 1 लीटर पानी में 6 ग्राम ब्लीचिंग पाउडर का मिलाकर छिड़काव करना है कहीं भी छूटना नहीं चाहिए डोर टू डोर प्रत्येक गली नाली में छिड़काव नगर परिषद द्वारा वार्ड पार्षदों को जिम्मेदारी दी गई है उन्होंने यह भी बताया हमारे यहां कर्मचारियों के घोर कमी है जिससे भी समस्या उत्पन्न होती है वहीं दूसरी तरफ डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के मुहल्ले वासियों ने निवासियों ने डीडीटी दवा ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव की मांग की है