बेमौसम आंधी एवं पानी आ जाने से लोग परेशान |

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
डेहरी अनुमण्डल क्षेत्र इंद्रपुरी, बरडीहा कई गांव व शहर में रविवार की रात बेमौसम आंधी एवं पानी आ जाने से पूरी रात गांव अंधकार में डूबा रहा उमस भरी गर्मी में  रात्रि में नींद भी अच्छी नहीं आई सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड होने के कारण हाईटेंशन मार देने से मात्र एक फेज ही बिजली आ रही है उसमें भी लो वोल्टेज है इसे किसानों को चिंता सताने लगी है किसान राजेंद्र पांडे ने कहा कि इस वर्ष गेहूं का फसल कुछ माह पूर्व हुए ओलावृष्टि से 50% गेहूं क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे किसानों का कमर ही टूट गया है ऐसे में सरकार को किसानों के लिए फसल की मुआवजा देनी चाहिए तभी खेती की भरपाई हो सकती है एवं बच्चों का भरण पोषण हो सकता है एक तरफ कोरोनावायरस का मार और दूसरी ओर गेहूं फसल का नुकसान से आए दिन किसानों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई यदि सरकार गंभीरता से विचार नहीं किया तो छोटे किसानों के लिए विकट समस्या उत्पन्न हो सकती है वे दाने-दाने के मोहताज हो सकते हैं इस संबंध में बरडीहा गांव के पंच एवं डेहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने बताया कि बरडीहा एवं शंकरपुर सीकरिया का जर्जर विद्युत तार एवं पोल बदलने हेतु मैंने पूर्व में ही विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल डेहरी टू के सहायक अभियंता एसडीओ इलेक्ट्रिक को पत्र लिख सारी स्थिति से अवगत करा दिया है लेकिन अभी तक की स्थिति यथावत बनी हुई है जबकि प्रतिमाह किसानों का लाखों रुपए बिजली बिल का भुगतान साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को की जाती है