लॉक डाउन का फायदा उठाते शराब विक्रेता, डालमियानगर पुलिस शराब विक्रेताओं के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है, डेहरी डालमियानगर पुलिस को लोगों द्वारा लगातार सूचना मिल रही है कि थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लाँक डाउन का उल्लंघन करते हुए शराब बेचने की सूचना मिल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ डालमिनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू गंगौली नाहर, मथुरी ,मथुरापुर बाल, थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापामारी कर रही हैं। एक तरफ कोरोना महामारी से लोग परेशान है वहीं दूसरी तरफ शराब विक्रेता में भय व्याप्त ।थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि किसी भी कीमत पर डालमिया नगर थानाअंतर्गत शराब बेचते हुए पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।