डेहरी में पहली बार अक्षय तृतीया के अवसर पर बंद रहेंगी दुकानें।

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉक डाउन के कारण इस बार सोने चांदी के दुकानदारों के लिए अक्षय तृतीया बिल्कुल ठीक नही रहने वाली है अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है अक्षय तृतीया पर देश में बड़ी संख्या में शादियां भी होती हैं जिससे इस पर्व से पहले ज्वेलरी की खूब खरीदारी होती है लेकिन करोना वायरस के प्रकोप और लॉक डाउन के कारण इस बार अक्षय तृतीया  सोने चांदी के दुकानदारों के लिए फीकी ही रहने वाली है, गौरतलब है कि रविवार 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया है ।श्री कश्यप के मुताबिक हर साल इसी दिन डेहरी शहर समेत पूरे जिले में करोड़ों की सोने चांदी का कारोबार होता है और अब तो लोग सोने चांदी के साथ-साथ और भी बहुत सारी चीजों की खरीदारी करते हैं  और इसी दिन कोई भी मांगलिक कार्य करते हैं लेकिन इस बार कि अक्षय तृतीया दुकानदारों के लिए बिल्कुल फीकी  रहने वाली है।
शास्त्रों में लिखा है कि अक्षय तृतीया के दिन बिना मुहूर्त देखें कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है और इस दिन किए गए हर शुभ कार्य का पूरा फल मिलता है यही कारण है कि आज के दिन सुनारों की दुकान पर भी खूब भीड़ उमड़ती है और लोग अपने सुख समृद्धि के लिए सोना तथा अन्य कीमती चीजों की खरीदारी करते हैं आज के दिन शादी विवाह गृह प्रवेश और धार्मिक अनुष्ठान जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं कोई व्यापार या नया काम भी करना हो तो इस दिन बिना मुहूर्त के ही उस व्यापार या नए काम को शुरू किया जा सकता है।
हमारा देश तीज त्योहारों का देश कहा जाता है जहां हर दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है इन्हीं में से एक है अक्षय तृतीया का त्यौहार हिंदू कैलेंडर के मुताबिक ये त्योहार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, इस साल यह इसी 26 अप्रैल यानी रविवार को मनाया जाएगा।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बबल कश्यप ने कहा |