संतुष्ट हुए समुदायिक किचन से |

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी  /रोहताश
आज जबकि पूरे विश्व में कोरोना जैसी महामारी ने लोगों को घरों में बंद कर दिया है। लोगों को असहाय और निरीह बना दिया है। लोग भोजन और स्वास्थ्य लाभ से भी वंचित हो रहे हैं। ऐसे में डेहरी स्थित नगर परिषद समुदायिक किचन की कल देर शाम डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह जी नगर परिषद समुदायिक किचन की व्यवस्था देखने पहुंचे नगर परिषद की व्यवस्था देख कर  काफी संतुष्ट हुए उन्होंने  नगर परिषद के चेयरमैन श्रीमती विशाखा सिंह जी ,EO सुशील कुमार , अनुमंडल प्रशासन,वार्ड पार्षद संजीत सिंह , एवं सामुदायिक किचन में कार्यरत सभी कर्मियों को बधाई एवं धन्यवाद दिया साथ ही सभी सामाजिक संगठन एवं सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सफाई कर्मी को भी साधुवाद दिया एवं उन्होंने कहा कि सामुदायिक किचन में किसी भी सामग्री की कमी नहीं होने देंगे तत्काल उन्होंने 10 क्विंटल चावल उपलब्ध कराई एवं 10 क्विंटल आटा भी उपलब्ध कराने  की बात कहीं  साथ में नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता आलोक सिन्हा ,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, सोनू चौधरी ,शिव शंकर प्रजापति, कृष्णा करीवाल दिनेश गुप्ता  इत्यादि लोग मौजूद थे।