गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
रतु बीघा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में आयोजित होने वाले 66 वां ज्ञान यज्ञ पर कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का ग्रहण लग गया है. श्री हनुमान चालीसा ज्ञान यज्ञ संस्थान के सौजन्य से लगातार 40 दिनों का ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ करता था जो इस वर्ष कोरोनावायरस को लेकर शहर में लॉक डाउन होने के कारण नहीं हो सका. ज्ञान यज्ञ में दूरदराज से आए संत महात्माओं व व्यासो की उपस्थिति से लोग काफी लाभान्वित होते थे. यह 66 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ जिससे लोग वंचित हो गये। संस्थान के सचिव केश्वर सिंह ने बताया कि श्री हनुमान चालीसा ज्ञान यज्ञ के आयोजन में काफी संख्या में श्रोता गण उपस्थित हो कथा श्रवण करते थे. लेकिन कोरोनावायरस के कहर ने सभी प्रकार के आयोजन पर अंकुश लगा दिया है. कोरोना वायरस जैसे महामारी के बचाव के लिए लॉक डाउन का पालन करना हम सभी का दायित्व बनता है। जीवन बचेगा तो पूजा पाठ यज्ञ भी होता रहेगा।