गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी /रोहतास
पतंजलि योग समिति जिला रोहतास के तत्वधान में आज दिनांक 11 -7 -2021 दिन रविवार को प्रखंड डेहरी, आदर्श ग्राम- चिलबिला में योगाभ्यास करने के बाद यज्ञ हवन करके योग शिविर का समापन किया गया l यज्ञ में होम की गई हबी रोग एवं प्रदूषण रूपी यातुधानों को वैसे ही विनषट कर देती है जैसे नदी झागोंको। वायु को शुद्ध एवं पुष्टि के लिए प्राचीन काल से ही यज्ञ हवन एक प्रभावी माध्यम के रूप में किया जाता रहा है। यज्ञ हवन में जीवाणु नष्ट करने की अभूतपूर्व सामर्थ होती है जो शास्त्रों में भी बताया गया है व आधुनिक साइंस भी इसे स्वीकार करता है । आज जिस प्रकार महा बीमारियां फैल रही है उनसे बचने एवं निवारण के लिए यज्ञ हवन से जुड़े। आयोजक करता विनय कुमार सिंह पतंजलि जिला सह प्रभारी ने सभी भाइयों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया उन्होंने कहा कि हमारे गांव में योग शिविर से गांव के बहुत से लोगों को योग से लाभान्वित हुए। इस शुभ अवसर पर उपस्थित अनुमंडल प्रभारी रणविजय सिंह, योग शिक्षक दिपक कुमार मिश्रा, योग शिक्षक अजय चंद्रवंशी, कुणाल किशोर, पिंकी देवी, बसंत कुमार राय, पप्पू सिंह, मयंक राज, आदित्य राज ,,दृष्टि राज, गुंजन Raj सौरभ कुमार ,मकरूद्र सिंह, राम बहादुर सिंह ,प्रमोद सिंह, धीरज सिंह, साहिल कुमार, हर्षवर्धन कुमार अनेकों भाइयों और बहनों ने मिलकर यज्ञ हवन किया,
